फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for repair of dilapidated roads in Sikri

Agra News: सीकरी में जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

Fri, 09 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of dilapidated roads in Sikri
फतेहपुर सीकरी। भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने पीडब्लूडी चीफ इंजीनियर एनके यादव को पत्र देकर मांग की है कि अरहेरा, मंडी मिर्जा खां सहित क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाए। किसान नेता ने कहा कि अरहेरा पर एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे वाली सड़क पर जलभराव हो रहा है। आए दिन राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बीती 11 दिसंबर को गड्ढे में एक मोटरसाइकिल सवार गिर कर चोटिल हो गया था। मंडी मिर्जा खां पर भी सड़क में गड्ढे और जलभराव है। सीकरी क्षेत्र की कई सड़कें जानलेवा बन गई हैं। चाहर ने चेतावनी दी है कि गड्ढा युक्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसानों के साथ वे आंदोलन करेंगे। पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर एनके यादव ने बताया जो सड़क पीडब्लूडी की हैं, उन्हें गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर मोहन सिंह चाहर के साथ केशवदेव शर्मा, जगमोहन लवानिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed