{"_id":"6902534469e94e19e0037f1b","slug":"demand-for-investigation-into-corruption-in-the-development-work-of-two-gram-sabhas-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-147954-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो ग्राम सभाओं के विकास कार्य में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो ग्राम सभाओं के विकास कार्य में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग
Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। विकासखंड घिरोर की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर घिरोर और गोदना देहात में कराए विकास तथा निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम से जांच कराने की मांग की है।
डीएम से की गई शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर घिरोर के प्रधान कैलाशचंद्र और गोदना देहात की प्रधान सरिता देवी अनुसूचित जाति के हैं। दोनों ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर तैनात संतोष यादव ने विकास और निर्माण कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। मनमाने तरीके से एक ही मालिक की दो फर्म में भुगतान किया गया है। पूर्व में दोनों ग्राम प्रधान सचिव पर पासबुक, चेकबुक और डोंगल अपने पास ही रखने तथा बिना बताए रुपये निकालने की शिकायतें कर चुके हैं।
शिकायत में कहा है कि एक महीना बीतने के बाद भी अनुसूचित जाति के दोनों प्रधान द्वारा की गई शिकायतों पर डीपीआओ कार्यालय से जांच कराना तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि पारदर्शिता के लिए विकास भवन के अलावा किसी अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी तथा तकनीकी सहायक की समिति से कराई जाए। शिकायत की प्रति मुख्य मंत्री, सीडीओ और डीपीआरओ को भी भेजी गई हैं।