फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for investigation by Lekhpal Kanungo of other area

Agra News: दूसरे क्षेत्र के लेखपाल कानूनगो से जांच कराने की मांग

Sun, 20 Jul 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation by Lekhpal Kanungo of other area
भोगांव। महादिया के पूर्व प्रधान पर लेखपाल कानूनगो की मिली भगत से कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। किसी अन्य क्षेत्र के लेखपाल कानूनगो की टीम बनाकर जांच कराने की मांग की है। महादिया के रहने वाले महेशचंद्र ने जिलाधिकारी से शिकायत में कहा है कि 1993 से वह गांव में रह रहा है। गांव में मिली डेढ़ बीघा जमीन से परिवार का भरण पोषण कर रहा है। जमीन पर गांव के पूर्व प्रधान के परिवार ने लेखपाल कानूनगो की मिलीभगत से कब्जा कर लिया है। कई बार एसडीएम, तहसीलदार से शिकायत करने के बाद जांच के नाम पर झूठी रिपोर्ट लगाकर लेखपाल कानूनगो भ्रमित कर रहे हैं। उसने क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो की जगह किसी अन्य क्षेत्र के लेखपाल कानूनगो की टीम से पैमाइश कराने की मांग की है। एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed