फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for good plants increased in nurseries 

Agra: प्रकृति के करीब आए लोग, मानसून में सबसे ज्यादा बिक रहे ऑक्सीजन उगलने वाले पौधे, इनकी भी बढ़ी मांग

Sun, 03 Jul 2022 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

नर्सरियों में ऑक्सीजन ज्यादा देने वाले पौधों की मांग में वृद्धि हुई है। कोरोना काल में आक्सीजन की हुई किल्लत से  लोग जागरूक हुए हैं।
 

विज्ञापन
Demand for good plants increased in nurseries 
नर्सरी से पौधे खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय मानसून का मौसम चल रहा है। ये मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था, इसके बाद अब वो एक बार फिर से प्रकृति की ओर बढ़ रहे हैं. जिस वजह से वो अब ऑक्सीजन वाले पौधे रोप रहे है। 

विज्ञापन


शहर की नर्सरियों में मानसून आने के बाद पौधे लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। नर्सरी संचालकों ने बताया कि मानसून की पहली बारिश के बाद से पौधो की 30 से 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ी है। रामबाग स्थित नर्सरी संचालक अनूप कुशवाह व मनोज ने बताया कि इस बार नर्सरी में ऑक्सीजन देने वाले पौधों की मांग पिछले तीन साल के मुकाबले 50 से 60 प्रतिशत बढ़ी है। पहले जहां जुलाई के महीने में ऑक्सीजन वाले पौधों की बिक्री 100 होती थी वही इस साल मानसून की पहली बारिश के बाद 300 से अधिक पौधे बिक चुके हैं। इसके अलावा औषधीय पौधे और फलदार पौधे भी लोग खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन


बढ़ी ग्राहकों की संख्या

रामबाग स्थित नर्सरी संचालक बबलू ने बताया कि मानसून के साथ ही पौधों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पौधे खरीदने वालों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं पहुंच रही हैं। पौधों की कीमत उनकी लंबाई और क्वालिटी के आधार पर निर्धारित है। नर्सरी में पीपल, बरगद, गूलर, नीम, पपीता, आम जामुन आदि के पौधे है। इसके अलावा औषद्यीय पौधों में गिलोय, आंवला, मीठा नीम, तुलसी, एलोवेरा भी खूब बिक रहा है। मानसून की पहली बारिश के बाद ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में लगाने के लिए खरीदे पौधे

मानसून आ गया है। इसलिए पौधरोपण शुरू कर दिया है। पार्क में लगाने के लिए पीपल और बरगद के पौधे खरीदे हैं। इसके अलावा तुलसी गिलोय और एलोवेरा घर में प्लांटेशन के लिए खरीद हैं। पौधे लगाने के लिए यह सही समय है। - एकता गौतम, दयालबाग

ऑक्सीजन वाले पौधे खरीदे हैं

वैसे तो हरियाली हर मौसम में भाती है, लेकिन शहर और घर को हरा भरा रखने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है। पौधों की खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार सबसे ज्यादा पौधे ऑक्सीजन देने वाले और औषद्यीय पौधे खरीदे हैं। - विनीता मित्तल, दयालबाग 

यह है पौधों की कीमत

पीपल   20-25 रुपये प्रति पौधा
नीम     20-25 रुपये प्रति पौधा
गूलर    25-30 रुपये प्रति पौधा
बरगद   30-35 रुपये प्रति पौधा
गिलोय- 40-50 रुपये प्रति पौधा
मीठा नीम 30- 35 रुपये प्रति पौधा
तुलसी- 10 -15 रुपये प्रति पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed