{"_id":"69d3e0089b326c7221088d36","slug":"demand-for-establishing-wedding-city-in-greater-agra-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर आगरा में बसे वेडिंग सिटी, भारत मंडपम जैसा बने कन्वेंशन सेंटर; सीएम के आगमन से पहले उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर आगरा में बसे वेडिंग सिटी, भारत मंडपम जैसा बने कन्वेंशन सेंटर; सीएम के आगमन से पहले उठी मांग
Mon, 06 Apr 2026 10:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:02 PM IST
सार
अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के कारण आगरा पहले से ही पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन है। कारोबारियों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में बड़े आयोजन छिटक जाते हैं। ऐसे में यहां वेडिंग सिटी बसाने की जरूरत है।
विज्ञापन
आगरा में वेडिंग सिटी बनाने की मांग। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : वेडिंग एजेंसी
विस्तार
डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए ग्रेटर आगरा में अत्याधुनिक वेडिंग सिटी बसाने और विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की मांग सोमवार को वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने उठाई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 400 एकड़ में इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां और रायपुर में बसने जा रहे ग्रेटर आगरा को लांच करेंगे। सोमवार को वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर रहनकलां में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली से भेंट की। सीएम के दौरे से ठीक पहले ग्रेटर आगरा में वेडिंग सिटी और भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर निर्माण का प्रस्ताव रखा है।
दिल्ली-नोएडा की तर्ज पर विकास
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा को दिल्ली के भारत मंडपम और नोएडा के एक्सपो मार्ट जैसे बड़े आयोजन स्थलों की सख्त जरूरत है। अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के कारण आगरा पहले से ही पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में बड़े आयोजन छिटक जाते हैं।
विज्ञापन
रोजगार के खुलेंगे द्वार
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बताया कि इस परियोजना से न केवल होटल और ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा जताई है।
वेडिंग सिटी में ये होगा खास
- मल्टी-थीम वेडिंग वेन्यू और भव्य बैंक्वेट हॉल।
- लग्जरी होटल, रिसॉर्ट्स और गेस्ट हाउस।
- ज्वेलरी और परिधान के लिए स्पेशल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स।
- कैटरिंग, डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट के लिए समर्पित हब।