{"_id":"69d41367b1e7cd309b0c315a","slug":"demand-for-early-completion-of-ganga-water-project-agra-news-c-421-1-fsk1001-5182-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगाजल प्रोजेक्ट शीघ्र पूर्ण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगाजल प्रोजेक्ट शीघ्र पूर्ण कराने की मांग
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गांव अधूरा पड़ा में गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत लगभग 60 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिसके लिए नए मार्ग भी खोदे गए हैं, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते गांव की गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पीने का पानी लाने के लिए करीब दो किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। पुरुषार्थ सेवा संगठन, अखंड भारत परशुराम सेना तथा सत्य सनातन संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से गंगाजल प्रोजेक्ट शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।
हैंडपंप के पास पक्के फाउंडेशन से जलभराव व कीचड़ से मिली निजात
ग्राम दूरा में लगातार बढ़ते पेयजल संकट के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व महर्षि दुर्वासा जन कल्याण समिति ने महर्षि दुर्वासा स्पोर्ट्स ग्राउंड के पास हैंडपंप स्थापित कराया था। अब समाजसेवियों के सहयोग से हैंडपंप के चारों ओर पक्का फाउंडेशन करा दिया गया है। इससे कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिली है। इस सराहनीय पहल के लिए श्रीकृष्ण आर्य, विनोद पंडित, साहब सिंह सहित समिति के सदस्यों का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।