फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for cleaning of pond in Nagla Laldas, protest continues for the third day

Agra News: नगला लालदास में तालाब की सफाई की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी

Mon, 02 Feb 2026 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for cleaning of pond in Nagla Laldas, protest continues for the third day
- तालाब की बदहाली से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
विज्ञापन

अछनेरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास स्थित कुशवाह बस्ती के पास तालाब की सफाई कराने की मांग पर ग्रामीण तीन दिन से धरना दे रहे हैं। सोमवार को महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई न होने पर विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।

धरनारत महिलाओं ने कहा कि तालाब की बदहाली से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बिल्लू सिकरवार, शंकर, राजू, राजवीर सिंह, भूरा सिंह, राजकुमार कुशवाह व अन्य ने आरोप लगाया कि सफाई के लिए रुपये मिलने के बावजूद कार्य नहीं कराया गया। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में बीडीओ अछनेरा शिवम कुमार ने बताया कि तालाब के साैंदर्यीकरण का प्रस्ताव आगरा डीपीआरओ को भेज दिया है। जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed