फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for arrest of the accused of deadly attack, complaint on CM portal

Agra News: जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सीएम पोर्टल पर शिकायत

Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of the accused of deadly attack, complaint on CM portal
अमांपुर। कस्बा में बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री से की है। मामले में शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है।
विज्ञापन

व्यापारी अमन गुप्ता निवासी शास्त्री नगर ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि 24 नवंबर को सुबह 9 बजे कस्बे के कासगंज रोड पर वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी गांव प्रधान अतुल वर्मा, कालीचरन वर्मा, भूरा वर्मा और उसके साथियों ने कहासुनी करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपी कालीचरन ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से उस पर फायर किया। आरोप है कि आरोपियों के हमले में वह गंभीर घायल हो गया।

उसके भाई निखिल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके साथियों पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। उसने पोर्टल पर शिकायत शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed