{"_id":"62eba06302f2db4c0b048613","slug":"delivery-in-dark-at-chc-pinhat-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएचसी पिनाहट पर अंधेरे में प्रसव, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएचसी पिनाहट पर अंधेरे में प्रसव, वीडियो वायरल
Thu, 04 Aug 2022 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा गर्मी और उमस में बेहाल रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा के पिनाहट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बिजली गुल होने के कारण गर्भवती महिला का अंधेरे में ही प्रसव कराया गया। इस दौरान गर्मी और उमस से जच्चा-बच्चा बेहाल और बिलखते रहे। परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
पडुआ पुरा गांव निवासी हरिओम परिहार ने बताया कि उनकी पत्नी रचना (24) को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लेकर पहुंचे थे। दिन में करीब तीन बजे रचना को स्टाफ नर्स प्रसव कक्ष में ले गई। रचना ने एक बच्चे को जन्म दिया। कमरे में बिजली नहीं होने से अंधेरा था और इसी में प्रसव कराया गया। अंधेरे में ही नर्स ने प्रसव कराया। गर्मी और उमस के जच्चा-बच्चा को परेशानी होने पर परिजन गत्ते से हवा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में सीएससी पिनाहट प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिजली की जबरदस्त कटौती है। प्रसव के समय इन्वर्टर चल रहा था। अचानक इन्वर्टर बंद हो गया। पीछे रखे जनरेटर को चलाने में दो मिनट का समय लगा। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।