फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delivery boy's replaced item ordered online this is how he was caught

Agra: डिलीवरी बॉय की करतूत, जो सामान किया ऑनलाइन आर्डर...उसे ही बदल दिया; ऐसे पकड़ में आया

Wed, 27 Nov 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 09:51 AM IST
सार

आगरा में डिलीवरी बॉय ने ऑनलाइन आर्डर के सामान बदलकर 5.39 लाख रुपये की ठगी की। कंपनी अधिकारियों ने शक किया तो नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Delivery boy's replaced item ordered online this is how he was caught
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी से डिलीवरी बॉय ने 5.39 लाख रुपये ठग लिए। वह अपने मोबाइल नंबर से आर्डर बुक करता था। डिलीवरी के दाैरान पैकेट खोलकर सामान बदल देता था। खुद ही आर्डर निरस्त कर वापस गोदाम में जमा करा देता था।
विज्ञापन


नगला बूढ़ी मार्ग पर कंपनी का कार्यालय है। प्रतिनिधि आरके शर्मा ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को कावेरी कुंज, कमला नगर निवासी शिवम को डिलीवरी बॉय के पद पर रखा गया था। आरोपी ने 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न नंबरों से ऑनलाइन ब्लूटूथ डिवाइस सहित कई उपकरणों के 22 ऑर्डर लगाए। खुद ही ऑर्डर लेकर जाता था। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी डिलीवरी बॉय निरस्त कर गोदाम में वापस कर देता। आरोपी ने कंपनी से 5.39 लाख रुपये ठग लिए। जिस पैकेट में उपकरण जाते थे, वह बदल जाते थे। इससे कंपनी अधिकारियों को शक हुआ। जांच के दाैरान शिवम ने नाैकरी छोड़ दी। इस पर पुलिस से शिकायत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed