Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deliberations on the 2027 assembly elections to be held at ITC Mughal

Agra News: आईटीसी मुगल में होगा विधानसभा चुनाव 2027 पर मंथन

Sun, 15 Nov 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on the 2027 assembly elections to be held at ITC Mughal
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल में होगी। बैठक के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार को बैठक स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीटिंग हॉल में सीटिंग प्लान, नाम पट्टिका और अन्य सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

जोर दिया कि बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले निर्वाचन संबंधी प्रस्तुतीकरण के सुचारु प्रदर्शन के लिए साउंड सिस्टम, माइक्रोफोन, प्रोजेक्टर, एलईडी डिस्प्ले और इंटरनेट कनेक्टिविटी का पहले से ही परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कुल 21 जिलों के प्रशासनिक व जिला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम सिटी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन व वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, संवेदनशील बूथों, ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा बलों की तैनाती और स्वीप गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा होगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाहर से आने वाले अधिकारियों के आगमन और प्रस्थान को सुगम बनाने के लिए संपर्क अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग मार्ग और पर्याप्त पार्किंग स्थल निर्धारित करने को कहा, साथ ही प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed