{"_id":"5a55f1994f1c1bd2178b5fdb","slug":"delhi-will-supply-fuel-from-mathura-refinery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को जल्द मिलने वाला है यूरो-6 डीजल-पेट्रोल, इस तारीख से होगी सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को जल्द मिलने वाला है यूरो-6 डीजल-पेट्रोल, इस तारीख से होगी सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एलडब्लू खोंगवीर ने बताया कि दिल्ली सहित एनसीआर की सड़कों पर एक अप्रैल से वाहन मथुरा रिफाइनरी द्वारा तैयार किए गए यूरो-6 डीजल और पेट्रोल से दौड़ेंगे। इसके लिए यूरो-6 डीजल और पेट्रोल की सप्लाई मथुरा रिफाइनरी द्वारा शुरू हो रही है।
मीडिया के साथ मथुरा रिफाइनरी की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा धर्म और आस्था की भूमि मथुरा में मथुरा रिफाइनरी की स्थापना मॉडल टेंपल के रूप में है। विश्व धरोहर के रूप में ताज के निकट स्थापित मथुरा रिफाइनरी ने पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
1973 में स्थापना से लेकर अब तक मथुरा रिफाइनरी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर सफलता पूर्वक परखा गया है। उन्होंने यूरो-6 के उत्पादन के लिए यहां अपनाई गई तकनीकी की भी जानकारी दी। कहा कि 21 जनवरी से इसकी आपूर्ति दिल्ली को शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मथुरा और पानीपत रिफाइनरी आईओसी की ओर से यूरो-6 डीजल और पेट्रोल दिल्ली को देंगी। इसमें 70 प्रतिशत हिस्सेदारी मथुरा रिफाइनरी की है। इसके अलावा रिफाइनरी के आसपास स्थापित गांवों के विकास, क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।