{"_id":"5c826fdbbdec22141d19d40b","slug":"delhi-s-young-man-arrested-for-kidnapping-drama-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के युवक ने अपने अपहरण का ड्रामा रच मांगी दो लाख की फिरौती, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के युवक ने अपने अपहरण का ड्रामा रच मांगी दो लाख की फिरौती, ऐसे खुली पोल
Fri, 08 Mar 2019 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में खुद का अपहरण होने तथा फिरौती के दो लाख रुपये मांगने वाले युवक को एसओजी टीम तथा थाना उत्तर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी एक कंपनी में काम करता था। पत्नी के गर्भवती होने के कारण उसने पैसों के लिए यह अपहरण का ड्रामा रचा था।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के एकता बिहार ज्ञान मंदिर रोड जैतपुर निवासी जावेद पुत्र जाहिद अली की गुम होने की सूचना थाना उत्तर के श्रीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने दी थी। अंकित के मोबाइल पर दो लाख रुपये की फिरौती देने के मैसेज नए नंबरों से आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जावेद एक कंपनी में काम करता था। वो यहां थाना उत्तर की श्रीराम कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था। अंकित सहित कई लोग उक्त कंपनी से जुडे़ हैं और यहां श्रीराम कालोनी में रहते हैं। इसलिए उसने अंकित के मोबाइल फोन पर फिरौती के मैसेज भेजे।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस को गुमराह करता रहा
एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ थाना उत्तर सतेंद्र सिंह राघव व एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मामले की जांच पड़ताल में जुटे। मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि जावेद ने सीतापुर में अनस किराना स्टोर के मालिक यासीन के भतीजे अब्दुल रहमान से बात की थी।
चार मार्च को जावेद अपने मौसेरे भाई अब्दुल रहमान के घर पहुंचा। पुलिस ने जावेद की तलाश शुरू कर दी। एसओजी टीम व थाना प्रभारी उत्तर ने बंबा रोड से मैसेज भेजने वाले जावेद को दबोच लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने कहा कि जावेद पुलिस को गुमराह कर रहा था।
चार मार्च को जावेद अपने मौसेरे भाई अब्दुल रहमान के घर पहुंचा। पुलिस ने जावेद की तलाश शुरू कर दी। एसओजी टीम व थाना प्रभारी उत्तर ने बंबा रोड से मैसेज भेजने वाले जावेद को दबोच लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने कहा कि जावेद पुलिस को गुमराह कर रहा था।