{"_id":"5b8a760042c7927c4532f4f3","slug":"delhi-police-investigating-alleges-nikah-case-against-former-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथित निकाह के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित निकाह के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री की मुश्किलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के कथित निकाहनामा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही आगरा आ सकती है। पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल की पत्नी रुबीना कुरैशी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
दिल्ली की रहने वाली रुबीना कुरैशी ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने फर्जी निकाहनामा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दिया। इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई।
इसके बाद दिल्ली के विकासपुरी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चौधरी बशीर के दावे को लेकर सभी दस्तावेज जांचेगी। आरोप सही पाए जाने पर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

रुबीना ने दर्ज होंगे बयान
सूत्रों ने बताया कि रुबीना कुरैशी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। रुबीना पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल कुरैशी की पत्नी हैं। उनका विवाद चल रहा है। भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन है।
उसने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक भुट्टो, पति आदि ने चौधरी बशीर के साथ मिलकर साजिश की है। दिल्ली पुलिस पूर्व मंत्री से पूछताछ के लिए आ सकती है। वहीं रुबीना का आरोप है कि उनका फर्जी निर्वाचन पहचान पत्र बनाया। इस संबंध में चुनाव आयोग में की है। इसकी भी जांच की जा रही है।