{"_id":"34aba579ae2652dfb3dd7d9579a3a7f5","slug":"delhi-legislator-s-missing-daughter-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली विधायक की लापता पुत्रवधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिली विधायक की लापता पुत्रवधु
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा के पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी शालिनी वर्मा दिल्ली में अपने भाई के घर पर मिली हैं। वे पांच जनवरी को 19 लाख कैश और सोने के 20 तोले जेवरात लेकर चली गई थी। उनके खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया गया था। लक्ष्मीकांत आगरा पुलिस लेकर दिल्ली पहुंचे। वहां तिलकनगर थाना में वीडियोग्राफी कराकर अपना सामान पुलिस के माध्यम से कब्जे में लिया। शालिनी का कहना है कि पति से अनबन के चलते भाई के पास गई थी।
ताजगंज की पंचवटी कॉलोनी निवासी लक्ष्मीकांत ने ही उनका पता लगाकर इसकी सूचना आगरा पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद रविवार को दिल्ली के तिलकनगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। आगरा के ताजगंज और तिलकनगर पुलिस ने शालिनी के भाई के घर दबिश दी। शालिनी वहां अपनी पांच साल की बेटी के साथ थीं।
पुलिस उन्हें थाना लेकर पहुंची। वहां लिखापढ़ी में शालिनी को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उनसे बरामद किए गए 19 लाख कैश और सोने के 20 तोले जेवरात वीडियोग्राफी कराकर सौंपे गए। ताजगंज थाना में शालिनी ने लिखकर दिया कि वे पति से अनबन के चलते अपने भाई के घर चली गई थी।
विज्ञापन
बता दें, शालिनी के खिलाफ दर्ज केस में आरोप है कि वह कैश और जेवरात लेकर लापता हो गई। लक्ष्मीकांत ने बताया कि उनका शालिनी से अब कोई मनमुटाव नहीं रहा है।