{"_id":"6544da718462fd501f073698","slug":"delhi-high-court-hears-petition-related-to-construction-of-taj-mahal-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Fri, 03 Nov 2023 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:03 PM IST
सार
तो क्या शाहजहां ने ताजमहल नहीं बनवाया था। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में यह दावा किया गया। पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ताजमहल के निर्माण संबंधी याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कई निर्देश दिए। कहा कि इतिहास की किताबों से ताजमहल के निर्माण के बारे में कथित और तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी हटाएं। साथ ही स्मारक की उम्र का पता लगाने की मांग करने वाली याचिका पर निर्णय लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनाई की। इस याचिका में दावा किया गया था कि मुगल सम्राट शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण नहीं कराया। उन्होंने सिर्फ राजा मान सिंह के महल का नवीनीकरण कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: सीएमओ ऑफिस की बड़ी लापरवाही, नर्सिंग छात्रावास के पास सिलेंडर से गैस रिसाव; आधा दर्जन छात्राएं बेहोश
विज्ञापन
Trending Videos
इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पहले सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने दिसंबर 2022 में याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। कहा था कि जनहित याचिकाएं "मछली पकड़ने की जांच" की मांग के लिए नहीं हैं। अदालतें इतिहास को फिर से खोलने के लिए नहीं हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने इस साल जनवरी में एएसआई को एक अभ्यावेदन दिया था। लेकिन, अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसके बाद हाईकोर्ट ने एएसआई से उनके दावे पर गौर करने और उनके प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने को कहा।
यह भी पढ़ेंः- रील ने पहुंचाया जेल: आगरा में फायरिंग करते हुए बनाई वीडियो, वायरल हुई तो नेताजी को उठा ले गई पुलिस

सुरजीत सिंह यादव एनजीओ हिंदू सेना के अध्यक्ष हैं। उन्होंने याचिका में दावा किया कि ताजमहल के निर्माण के बारे में जनता को "गलत ऐतिहासिक तथ्य" पढ़ाए और दिखाए जा रहे हैं। अधिकारियों को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में संदर्भित इतिहास की पुस्तकों और पाठ्यपुस्तकों से शाहजहां द्वारा ताजमहल के निर्माण पर कथित और तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी हटाने का निर्देश देने की मांग की।
साथ ही स्मारक की उम्र का पता लगाने के लिए एएसआई को जांच करने का निर्देश देने की भी बात कही। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि उनके शोध से पता चला है कि उस स्थान पर पहले से ही एक शानदार हवेली मौजूद थी। जहां मुगल सम्राट शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल के अवशेष एक गुंबद जैसी संरचना के नीचे रखे गए थे।