फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Crime Branch raids Kotwali market in fake medicine case

Agra News: नकली दवा मामले में दिल्ली क्राइम बांच ने कोतवाली बाजार में मारा छापा

Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Crime Branch raids Kotwali market in fake medicine case
आगरा। कोतवाली के दवा बाजार में नकली दवाओं के मामले में मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बंसल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर बंद मिलने पर आसपास पूछताछ की और फिर दुकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। मामले में आरोपियों को बयान देने के लिए दिल्ली आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष खाद्य एवं औषधि विभाग और एसटीएफ ने आगरा में करोड़ों रुपये की नकली दवाओं की सप्लाई का मामला पकड़ा था। इसके बाद पूरे देश में सिंडीकेट के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक संजय बंसल के बंसल मेडिकल की भी जांच हुई थी। बंसल मेडिकल के पांडिचेरी में संचालित मीनाक्षी फार्मा व श्री अमान फार्मा से डेढ़ वर्ष में खरीदी नकली दवाओं की सप्लाई कई राज्यों तक होने की पुष्टि हुई थी। उस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है। मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली थाना पहुंची। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि आमद के बाद स्थानीय पुलिस के साथ बंसल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर बंद मिलने पर दुकान के बाहर दीवार पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। नोटिस में संजय बंसल के बेटे सिद्धांत बंसल समेत अन्य आरोपितों को बयान के लिए बुलाया गया है। वहीं नोटिस के बाद दवा बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed