फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delegates from across the country deliberated on outreach and communication.

Agra News: देशभर से आए प्रतिनिधियों ने प्रचार एवं संपर्क पर किया मंथन

Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Delegates from across the country deliberated on outreach and communication.
अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग
आगरा। क्रीड़ा भारती के प्रचार एवं संपर्क विभाग के अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को सिकंदरा स्थित अरविंदपुरम में हुआ। उद्घाटन अखिल भारतीय प्रचार एवं संपर्क विभाग प्रमुख विजय पुरंदरे, क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, क्षेत्रीय संयोजक संदीप, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल, अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह ने किया। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने प्रचार और संपर्क पर मंथन किया। प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2036 तक भारत में खेल संस्कृति को जन-आंदोलन बनाने, प्रत्येक व्यक्ति को नियमित खेल एवं व्यायाम से जोड़ने व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। रविवार सुबह संपर्क विभाग की टोलियां शहर के प्रमुख खिलाड़ियों एवं समाजसेवियों से संपर्क करेंगी। इस दौरान सुरेश चंद गर्ग, डॉ. अनुज, डॉ. राकेश, डॉ. गौरव, डॉ. शिखा, अक्षय कुमार, राजदीप, सौरभ वर्मा, शिवराम शर्मा, राखी गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार पाठक, वैभव गौड़, विजेंद्र भूषण, रोहित दीक्षित और रामदास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed