फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   D.El.Ed. fourth semester session exams will begin from today

Agra News: आज से शुरू होंगी डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर सत्र परीक्षाएं

Sun, 06 Apr 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. fourth semester session exams will begin from today
मैनपुरी। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की सारी तैयारियां रविवार को ही पूरी कर ली गई थीं। डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति कर दिए हैं। डायट प्रवक्ताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने बताया कि डीएलएड परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र पर समय दर्ज है। स्पष्ट लिखा गया है कि परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले से केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो जाएगा। इसलिए सभी परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed