{"_id":"69b571ba76a389e9200d9a32","slug":"delay-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-results-in-agra-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: मूल्यांकन कार्य पूरा होने के दावे फेल, जारी नहीं हुआ परीक्षा परिणाम; छात्रों को सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: मूल्यांकन कार्य पूरा होने के दावे फेल, जारी नहीं हुआ परीक्षा परिणाम; छात्रों को सता रहा ये डर
Sat, 14 Mar 2026 08:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:04 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सके हैं। जिन शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है, वे नियमित कक्षाएं भी संचालित कर रहे हैं। इससे मूल्यांकन की गति धीमी है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के परिणाम घोषित होने में देरी हो रही है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मूल्यांकन जल्द पूरा होने के दावे कई बार किए जा चुके हैं। परिणाम में हो रही देरी से छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश और शैक्षणिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। परिणाम न आने से उनकी आगे की योजना प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय से संबद्ध केएमआई, यूनिवर्सिटी कंप्यूटर केंद्र, सेठ पदम चंद जैन संस्थान, स्वामी विवेकानंद परिसर और छलेसर कैंपस की परीक्षाएं इस बार देर से हुई थीं।
छात्रों का कहना है कि परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ने और फॉर्म भरने में देरी के कारण पूरा शैक्षणिक कार्यक्रम प्रभावित हुआ। ऐसे में मूल्यांकन प्रक्रिया भी समय से शुरू नहीं हो सकी। वहीं जिन शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है, वे नियमित कक्षाएं भी संचालित कर रहे हैं। इससे मूल्यांकन की गति धीमी है।
वहीं मूल्यांकन समन्वयक प्रो. एसके जैन का कहना है कि आवासीय संस्थानों की पहले प्राप्त हुई अधिकांश उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। हाल ही में कुछ अन्य संस्थानों की कॉपियां प्राप्त हुई हैं, जिनका मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। मूल्यांकन जल्द पूरा कर परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।