फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Degrees will be distributed in colleges from today

डिग्रियां आज से कॉलेजों में बांटी जाएंगी

Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Degrees will be distributed in colleges from today
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन दो दिसंबर से दूसरे चरण का डिग्री वितरण अभियान शुरू कर रहा है। इसमें कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 की डिग्रियां विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस से बांटी जाएंगी। करीब 1.25 लाख डिग्रियां हैं। कॉलेजों को ये डिग्रियां छात्र-छात्राओं को निशुल्क उपलब्ध करानी हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि कॉलेजों के प्राचार्यों को किसी अधिकृत शिक्षक व कर्मचारी को अधिकृत पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचानपत्र के साथ भेजना होगा। शपथपत्र भी उपलब्ध कराना होगा जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क डिग्री दिए जाने की बात होगी।
विज्ञापन

किसी को भी शुल्क देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यदि किसी छात्र की ओर से कॉलेज के खिलाफ डिग्री के लिए शुल्क मांगे जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास होगा। अधिकृत पत्र की प्रति विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी पर भी भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री वितरण का कार्यक्रम
तारीख कॉलेज कोड
02 दिसंबर 01 से 100 तक
03 दिसंबर 101 से 200 तक
04 दिसंबर 201 से 300 तक
05 दिसंबर 301 से 400 तक
06 दिसंबर 401 से 500 तक
07 दिसंबर 501 से 600 तक
08 दिसंबर 601 से 800 तक
09 दिसंबर 800 से अंतिम तक
सत्र 2018-19 की बची हुई डिग्रियों का भी वितरण 2-9 दिसंबर के बीच ही किया जाएगा। इस सत्र की डिग्रियां 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक बांटी गई थीं। 70 हजार डिग्रियां कॉलेज ले गए थे। करीब 50 हजार डिग्रियां अभी भी बांटी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed