{"_id":"60df79918ebc3e719c743aa7","slug":"degree-not-received-even-after-eight-months-of-application-agra-news-agr4982833156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन के आठ माह बाद भी नहीं मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन के आठ माह बाद भी नहीं मिली डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हेल्प डेस्क लगाई गई। इसमें कुल 123 छात्र-छात्राओं ने समस्याएं रखीं। फतेहपुर से आए सुनील चाहर ने बताया कि बीए की डिग्री के लिए उन्होंने आठ माह पहले आवेदन किया था, अभी तक मिल नहीं है।
कासगंज की रहने वाली आयुषी ने बताया कि वह दस दिनों से पुनर्परीक्षा के संबंध में जानकारी करने का प्रयास कर रही हैं, कोई सही जानकारी नहीं दे रहा। प्रशांत ने बताया कि वह वर्ष 2013 की अंकतालिका के लिए एक माह से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, हर बार कोई न कोई कमी बता दी जाती है। अलीगढ़ की वंदना को नौकरी के लिए डिग्री की जरूरत थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन आवेदन कराया। आगरा कॉलेज के छात्र को अंकतालिका में संशोधन कराने में मदद की।
संगठन की विश्वविद्यालय इकाई की अध्यक्ष प्रियंका तिवारी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए हेल्प डेस्क लगानी पड़ी। इकाई के मंत्री कान्हा मुद्गल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुणाल दिवाकर, महानगर मंत्री शुभम कश्यप, आदित्य अग्रवाल, आर्यन नौहवार आदि शामिल रहे।