फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti returns home gold mother serves her kadhi chawal

Agra News: सोना लेकर घर आईं दीप्ति, मां ने कढ़ी-चावल खिलाए

Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Deepti returns home gold mother serves her kadhi chawal
आगरा। एशियाई खेलों में सोना जीतने के बाद आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा लंबे समय बाद एक दिन के लिए अवधपुरी स्थित अपने घर पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता के बीच परिवार के साथ मिले इस छोटे से वक्त को उन्होंने अपनों के साथ बिताया। मां सुशीला शर्मा ने बेटी की पसंदीदा कढ़ी-चावल बनाकर खिलाए।
विज्ञापन

घर पर दीप्ति ने परिवार के साथ एशियाई खेलों में मिली सफलता की खुशियां साझा कीं। भाई और कोच सुमित शर्मा से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने का आनंद सबसे अलग है। आगे की क्रिकेट तैयारियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मंगलवार को बंगलूरू रवाना होने से पहले दीप्ति घर के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। हनुमान की अनन्य भक्त दीप्ति ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बंगलूरू के लिए रवाना हो गईं। एक दिन का यह आगरा प्रवास छोटा जरूर रहा, लेकिन मां के हाथों का पसंदीदा खाना, परिवार का साथ और मंदिर में पूजा ने इसे खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed