फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti is under strict NADA surveillance, has to provide her location daily, several star players like Hardik are also involved, and the team can arrive at any time to collect samples.

Agra News: नाडा की सख्त निगरानी में दीप्ति, हर दिन देनी होती है लोकेशन

Mon, 11 May 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Deepti is under strict NADA surveillance, has to provide her location daily, several star players like Hardik are also involved, and the team can arrive at any time to collect samples.
दी​प्ति शर्मा 
आगरा। शहर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा इस समय नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (एनएडीए) की रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) सूची में शामिल हैं। इस सूची में देश के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें हार्दिक पंड्या जैसे नाम भी हैं।
विज्ञापन

आरटीपी लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों पर नाडा की विशेष निगरानी रहती है। इसके तहत खिलाड़ियों को प्रतिदिन अपनी लोकेशन की जानकारी देनी होती है। उन्हें बताना होता है कि वे दिनभर किस स्थान पर रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर डोपिंग जांच टीम उनसे संपर्क कर सके। दीप्ति शर्मा के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि इस सूची में शामिल किसी भी खिलाड़ी के पास नाडा की टीम अचानक सैंपल लेने पहुंच सकती है। इसके लिए पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती, जिससे जांच प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपनी दिनचर्या और ठिकाने की सटीक जानकारी नाडा के सिस्टम में अपडेट करनी होती है। अगर कोई खिलाड़ी इसमें लापरवाही करता है या गलत जानकारी देता है, तो उसे नियमों के तहत कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि आरटीपी लिस्ट में शामिल होना एक ओर जहां खिलाड़ी के उच्च स्तर का संकेत है, वहीं दूसरी ओर यह जिम्मेदारी भी बढ़ा देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed