{"_id":"5b0bf3fa4f1c1baa6e8b511a","slug":"deepak-chahar-good-bowling-throughout-the-ipl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: CSK की जीत में चमका ये खिलाड़ी, धोनी के भरोसे पर उतरा खरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2018: CSK की जीत में चमका ये खिलाड़ी, धोनी के भरोसे पर उतरा खरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 28 May 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
deepak chahar
आईपीएल का यह सीजन आगरा के दीपक चाहर के लिए यादगार रहा। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस सीजन में दीपक चाहर को 12 मैच खेलने का अवसर मिला। दीपक चाहर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विश्वास पर खरे उतरे।
रविवार को हुए आईपीएल के फाइनल मैच में दीपक को भले ही विकेट हासिल नहीं हो सका लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी (चार ओवर में 25 रन) करके विपक्षी टीम हैराबाद के प्रारंभिक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया।
इसके साथ ही अन्य मैचों में भी दीपक ने घातक गेंदबाजी की और विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि आगरा के दीपक चाहर शहर केेपहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार आईपीएल के फाइनल में खेलने वाली टीम के सदस्य रहे।

Trending Videos
दीपक चाहर
- फोटो : ipl
पिछले साल के आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम फाइनल में पहंची थी। हालांकि उस मैच में दीपक प्लेइंग इलेविन में नहीं थे, लेकिन इस बार के फाइनल मैच में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने खेलने का मौका दिया।
महेंद्र सिंह धोनी का दीपक पर इस कदर विश्वास रहा कि इस आईपीएल सीजन में दीपक को पहले मैच में ही पहला ओवर करने का अवसर दिया गया। प्ले ऑफ के पहले मैच में भी दीपक ने पहला ओवर किया।
आईपीएल के फाइनल मैच में भी उन्हें धोनी ने पहला ओवर फेंकने का अवसर दिया। कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि दीपक की पूरे आईपीएल में शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट की दुनिया में शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।