{"_id":"5b87f8fd42c7924656043b13","slug":"deen-dayal-dham-railway-station-farah-is-very-poor-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन पर जाने से डरते हैं यात्री, क्योंकि नाम बदला, हालात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन पर जाने से डरते हैं यात्री, क्योंकि नाम बदला, हालात नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 30 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
दीन दयाल धाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म की मिट्टी धंसी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह का दीनदयाल धाम स्टेशन अधिकारियों की अनदेखी के चलते जर्जर होने लगा है। आलम यह है कि यात्री स्टेशन पर जाने से डर रहे हैं। स्टेशन का नाम बदलने के बाद तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका लोकार्पण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कस्बा वासियों को लगा कि नाम बदलने के साथ साथ स्टेशन के हालात भी बदलेंगे, लेकिन हुआ ठीक इसके उलट। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों की पोल एक ही बरसात में खुल गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के फर्श और भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं। बिजली के खुले तारों में से चिंगारी निकलती रहती हैं। वहीं रेलवे अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। इससे यात्रियों को अब यहां डर लगने लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सफाई को लेकर रेलवे अधिकारी हर दिन दावे करते हैं। फरह के दीनदयाल धाम स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का आलम यह है कि उसके सामने लगे गंदगी के ढेर से दुर्गंध उठती रहती है। स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ता है।
नाम बदल जाने के बाद भी कस्बा वासियों को स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जगी थी। ट्रेनों के ठहराव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। पूर्व में भी दो पैसेंजर और एक इंटरसिटी यहां ठहरती थी, अब भी वही ठहर रही है।
नाम बदल जाने के बाद भी कस्बा वासियों को स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जगी थी। ट्रेनों के ठहराव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। पूर्व में भी दो पैसेंजर और एक इंटरसिटी यहां ठहरती थी, अब भी वही ठहर रही है।