फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deed of plot by showing fake documents exposure after  buyer 13 years came to get construction

गजब का खेल: 13 साल पहले खरीदा था प्लॉट, निर्माण कराने पहुंचा तो पता चला...; मालिक कोई और है

Sat, 18 Nov 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:20 PM IST
सार

प्लॉट के फर्जी दस्तावेज दिखाकर बैनामा करा दिया गया। खरीदार 13 साल बाद  जब निर्माण कराने पहुंचा तो मामले का खुलासा हो सका। 
 

विज्ञापन
deed of plot by showing fake documents exposure after  buyer 13 years came to get construction
fake - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के सदर के रोहता में कॉलोनी बनाने का झांसा देकर प्रापर्टी डीलरों ने प्लॉट का बैनामा कर दिया। 13 साल बाद खरीदार प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंचा तो जमीन का असली मालिक आ गया। तब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। मामले में पीड़ित महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इनमें छावनी परिषद के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शीतल धाम काॅलोनी, कहरई मोड़ निवासी शारदा शर्मा ने केस दर्ज कराया। इसमें पुरानी मंडी निवासी बृजमोहन बिंदल, गंगोत्री विहार निवासी बनवारी लाल कटारा, न्यू गोपालपुरा निवासी सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो लाला और पुरानी मंडी निवासी विजयलक्ष्मी को नामजद किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2010 में रोहता में कुसुम विहार फेज-3 के नाम से कॉलोनी काटने की बात बताई।
विज्ञापन


कहा कि पांच लाख रुपये में 150 वर्ग गज का प्लाॅट दे देंगे। उन्होंने एक प्लाॅट देखने के बाद बुकिंग के 51000 रुपये दे दिए। दूसरे दिन तहसील में विजयलक्ष्मी ने बैनामा कर दिया। मार्च 2023 में वो प्लाॅट पर निर्माण कराने गए। तब पता चला कि फर्जी नक्शा दिखाकर प्लाॅट की बिक्री की गई है। आरोपियों से जब रुपयों की मांग की तो उन्होंने देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed