फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deed of land done fraudulently, report filed against 15

Agra News: फर्जीवाड़ा कर जमीन का कराया बैनामा, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Deed of land done fraudulently, report filed against 15
मैनपुरी। घिरोर के गांव शाहजहांपुर निवासी शीलेश कुमार ने बताया कि दादी वेदमती की मृत्यु 21 मई 2022 को हुई थी। मृत्यु से पूर्व दादी उनके व बडे़ भाई नीलेश के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर गई थीं। उक्त जमीन खतौनी में दोनों भाइयों के नाम पर दर्ज है। वह लोग बाहर रह कर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

उनके नाम की भूमि का गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने वर्ष 1991 को फर्जी तरीके से उनकी रिश्तेदार जलदेवी निवासी नगला भाऊ से बैनामा करा लिया। फर्जी होने की वजह से इसे दाखिल खारिज नहीं कराया। देवेंद्र की मृत्यु के बाद उनके पुत्र अजीत कुमार, सुरजीत कुमार, प्रभाकर, आदित्य कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप, अतजेश आनंद, सत्यवती ने 29 नवंबर 2023 उनका व भाई नीलेश का फर्जी शपथ पत्र लगाकर बैनामा दाखिल खारिज के लिए तहसीलदार कोर्ट में लगाया। इस षडयंत्र में उनके गांव के शीलेंद्र कमार, ब्रजेंद्र सिंह, अजय पाल, सुशील कुमार, अजय कुमार भी शामिल थे। इस तरह से धोखाधड़ी कर 11 जनवरी 2023 को तहसीलदार न्यायालय को गुमराह कर आदेश करा लिए। इसके बाद सभी आरोपियों ने 23 जनवरी 2024 को आरोपी घर में घुस कर आए और धमकी दी कि खेत उनके नाम हो गया है उसे खाली करो।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद जब दाखिल खारिज के कागज निकलवाए तो उसमें फर्जी शपथ पत्र फोटो आदि लगे हुए थे। पुलिस ने सभी 15 आरोपियों के विरुद्ध धाेखाधड़ी, अभिलेखों से छेड़छाड़ आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed