फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deed of farmer's land fraudulently transferred to someone else's name

Agra News: किसान की जमीन का धोखाधड़ी से दूसरे के नाम किया बैनामा

Fri, 12 Jan 2024 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Deed of farmer's land fraudulently transferred to someone else's name
किसान की जमीन का धोखाधड़ी से दूसरे के नाम किया बैनामा
विज्ञापन

- बेदान नगर का मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, कुर्रा पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बेदान नगर निवासी एक किसान की पैतृक जमीन का धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम बैनामा कर दिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई करने के साथ ही धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव बेदान नगर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसने पिता की मृत्यु के बाद कर्जा होने के चलते अपनी पैतृक जमीन को माया देवी को बैनामा कर दिया था। पड़ोसी गांव सेहा कला निवासी धर्मपाल, रामपाल, किशन पाल, श्रीपाल ने धोखाधड़ी कर 28 वर्ष पहले एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर पिता के नाम वाली भूमि अपनी मां राम दुलारी के नाम फर्जी बैनामा करा ली। जब तक पिता जीवित रहे इन लोगों ने कुछ भी नहीं किया। वह जमीन को पहले ही बिक्री कर चुका था। वहीं खरीदार 16 जनवरी 2021 को दाखिल खारिज भी करा चुकी थी। इस बात की जानकारी होने के बाद नामजद लोगों ने 13 मई 2022 को उक्त भूमि रामदुलारी के नाम पुन: कर दी। जब उसने इसकी वजह पूछी तो धर्मपाल, रामपाल, किशन पाल, श्रीपाल, श्यामा देवी के पुत्र सुनील ने पांच अक्तूबर 2023 को उसकी पिटाई की। पत्नी की भी पिटाई करते हुए अभद्रता की। बचाने आए पुत्रों को भी पीटा। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं कि तो उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed