फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deduction of salary of two for coming late to Kasturba school

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में देरी से पहुंचीं शिक्षिकाएं

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deduction of salary of two for coming late to Kasturba school
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह और लेखाधिकारी अनिल शर्मा ने अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय व परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय करहल में देरी से पहुंचने पर शिक्षक-शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए सुबह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल पहुंचे। यहां शिक्षिका निधि सक्सेना और एक पार्ट टाइम शिक्षक निर्धारित समय के बाद स्कूल पहुंचे। बीएसए ने नाराजगी प्रकट करते हुए देरी से आने पर दोनों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अलीपुर पर तैनात एक शिक्षामित्र, कंपोजिट विद्यालय किरथुआ पर तैनात एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र भी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव, प्राथमिक विद्यालय नरैनीपुर और कंपोजिट विद्यालय भोगांव का निरीक्षण किया। उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed