{"_id":"ddf9faf550e43feb202b5f0fbdabed3b","slug":"decide-target-after-retirement-to-be-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुश रहने को रिटायरमेंट के बाद भी तय करें लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खुश रहने को रिटायरमेंट के बाद भी तय करें लक्ष्य’
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन श्री हरिकृष्ण वरिष्ठ जन सेवा निकेतन एवं संस्थान पश्चिमपुरी में किया गया। ‘कष्ट रहित, अभाव रहित एवं उपेक्षा रहित वृद्धावस्था हमारा संकल्प एवं प्रयास’ विषय पर रविवार को हुए सेमिनार का उद्घाटन मारीशस सरकार की मंत्री फजीला जीवा दउरूओ ने किया।
उन्होंने रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना की। कहा कि युवा पीढ़ियों को भी अपने दायित्वों को समझते हुए अपने वृद्ध माता-पिता, दादा-दादी की सेवा करनी चाहिये। मारीशस की सरकार, भारत सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ करेगी। वृद्धों की स्थिति को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। शाम को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में स्वागत कार्यक्रम में रेस्पेक्ट एज के उपाध्यक्ष व सेमिनार कोआर्डिनेटर कर्नल ए नायडू ने कहा कि वृद्धावस्था में वे ही लोग दुखी रहते हैं, जिन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को खुश रहने के लिए अपने जीवन का लक्ष्य फिर से निर्धारित करना चाहिए। अपनी तीसरी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में जुटना चाहिए। मारीशस से आए मेहमान उर्मिला जवाहर, ए. वीरास्वामी भई ने भी अपने विचार रखे। विधायक जगन प्रसाद, रेस्पेक्ट एज के अध्यक्ष डा. गिरीश गुप्ता, नजीर अहमद, वीरेंद्र गुप्ता आदि ने मेहमानों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। जेपी शर्मा, रानी सरोज गौररिहार, शशि तिवारी, वत्सला प्रभाकर, राजकुमारी शर्मा, अशोक पोद्दार, अशोक अग्रवाल, संजय भल्ला आदि उपस्थित रहे।