फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Debris falls during Agra metro construction family injured

यूपी: आगरा में मेट्रो के निर्माणाधीन पुल से गिरा मलबा, सड़क पर फिसल गया स्कूटी सवार परिवार; सभी घायल

Sun, 20 Sep 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान पुल से मलबा गिर गया। इससे स्कूटी सवार परिवार सड़क पर गिर गया। इससे उन्हें चोटें आईं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Debris falls during Agra metro construction family injured
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलबा गिरने से स्कूटी सवार परिवार बाल-बाल बचा। हालांकि स्कूटी गिर जाने से सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मधुनगर के कमल विहार कॉलोनी में रहने वाली सीमा ने बताया कि वह राज्यकर्मी हैं। 18 सितंबर की शाम 7 बजे बेटे, बेटी और पोते उन्हें लेने आए। उनके साथ अपनी ड्यूटी से घर लौटते समय करीब आठ बजे अल्लाह बख्श चौराहे के पास मेट्रो के निर्माणाधीन पुल से मलबा उनकी स्कूटी पर गिरा। 
विज्ञापन


बेटा स्कूटी का संतुलन नहीं संभाल पाया और सभी फिसल कर गिर गए। चोट लगने से पौत्र डर गया और रोने लगा। मौके पर लोगों भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर जाम लग गया। लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। आसपास कोई कर्मचारी भी नहीं लगाया गया था। हादसे में पूरा परिवार चोटिल हुआ। मलबे में कोई भारी वस्तु जैसे ईंट, सरिया या लोहे का सामान होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।

महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अमीषा सिंह, एसीपी सदर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed