फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Debate on recount petition completed

Agra News: दोबारा मतगणना की याचिका पर बहस पूर्ण

Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Debate on recount petition completed
मैनपुरी। निकाय चुनाव 2023 में नगर पालिका मैनपुरी तथा नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने वाली दोनों याचिकाओं पर शनिवार को बहस पूर्ण हो गई है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज सुधीर कुमार द्वारा सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका मैनपुरी की पराजित सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा तथा नगर पंचायत बेवर के पराजित सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू की याचिकाओं पर जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में सुनवाई की गई। उन्होंने अपने समर्थन में साक्ष्य और प्रमाण पेश किए। नगर पालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता और नगर पंचायत बेवर चेयरमैन सरिकांत भाटिया ने अपने वकीलों के माध्यम से दायर की गई याचिकाओं की वैधता को चुनौती दी। दोनों चेयरमैन ने चुनौती के समर्थन में साक्ष्य पेश किए। शनिवार को बहस पूरी होने के बाद 5 अगस्त को जिला जज सुधीर कुमार द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed