फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
death
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

11 माह पूर्व ही हुई थी शादी, नगला सिंघी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। पति के अनुसार, उसने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका की 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बास झरना निवासी 20 वर्षीय सरिता पत्नी लालता प्रसाद की शादी 11 माह पूर्व गांव स्वामी थाना सिकंदरा, आगरा में हुई थी। शनिवार को लालता प्रसाद अपनी बहन पूनम की ससुराल कांकरशाला थाना पिढौरा, आगरा छोड़ने गया था। शाम करीब छह बजे वापस लौटकर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। सरिता का शव पंखे के कुंडे पर साड़ी के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगला सिंघी नितिन त्यागी बोले, मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed