{"_id":"5f74ba638ebc3e9b9a4fa321","slug":"death-rape-mainpuri-news-agr46164158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की हत्या पर जिलेभर में हुए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया की हत्या पर जिलेभर में हुए प्रदर्शन
विज्ञापन
बेवर में छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हाथरस की बिटिया की मौत पर लोगों में उबाल है। बुधवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। कैंडल मार्च निकालकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।
राष्ट्रीय मूल निवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा के संयोजक बाबूराम जयंत के नेतृत्व में पदाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा है हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाए। परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
अभिषेक, हिमांशू, बाबू सिंह मौजूद रहे। सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। करहल में बहुजन समाज पार्टी की बैठक संत रविदास धर्मशाला में हुई। पदाधिकारियों ने हाथरस की घटना पर आक्रोश जताया। बसपा नेता रमेशचंद्र ठेकेदार ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलवाला है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दोषियों को सख्त सजा दी जाए। शमसाद मंसूरी, शहबाज कुरैशी, सुनील वाल्मीकि, वीर बहादुर सिंह, मुनीश कठेरिया, तेज बहादुर, बृज बहादुर, सूर्य प्रताप, तेजपाल, नीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाथरस कांड के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
करहल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा हाथरस कांड के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को करहल में भुवनेश यादव के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं घटना के आरोपियों को हर हाल में एक हफ्ते में पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का एलान कर चुके हैं। इससे पहले सांसद ने संगठन को मजबूत बनाने पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। आशू दुबे, राहुल राठौर, वीरेंद्र पांडेय, मनोज कश्यप, बलराम दुबे, कलपेंद्र भारतीय, मोहम्म्द आसिफ, अजय दुबे, अंतराम, सौरभ यादव, अरुण यादव, सुमित चंदेल उपस्थित रहे।
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
शहर के घंटाघर चौराहा से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल। पंकज सिंह, उमेश, रोहित, मीतू, बृजेश कुमार, सुनील कुमार, सत्यदेव आदि मौजूद रहे। बेवर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले वाल्मीकि समाज के लोगों ने इटावा रोड से शहीद स्मारक तक मार्च निकाला। पिंटू वाल्मीकि, राम प्रकाश वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, इंद्रपाल वाल्मीकि, रामबेटी वाल्मीकि, मुकेश, प्रमोद मसीह, शकुंतला देवी, रीना वाल्मीकि, कमला देवी मौजूद रहे। भोगांव में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की पुरानी आलू मंडी से कैंडल मार्च निकाला। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, महेंद्र सिंह, विनय कुमार, विकाश भारती आदि ने भाग लिया।