फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death on Diwali: Uncle and nephew were going home lost their life in a road accident

दिवाली पर मौत: रोशनी के पर्व पर घर जा रहे थे मामा-भांजे, सड़क हादसे में गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 31 Oct 2024 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

दिवाली पर घर जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन
Death on Diwali: Uncle and nephew were going home lost their life in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वे दोनों हरियाणा से मजदूरी करते थे।  दिवाली पर घर झांसी जा रहे थे। ग्वालियर हाईवे पर बुधवार को सैंया के सिकंदरपुर गांव के पास डीजल टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झांसी के गांव महुरानीपुरा चौरारा थाना मऊ निवासी प्रिंस (18), पूजा देवी, मुकेश, देवेंद्र आदि 6 लोग हरियाणा से मजदूरी कर दिवाली पर तीन बाइकों से अपने गांव जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्वालियर हाईवे स्थित सिकंदरपुर गांव के निकट पहुंचने पर डीजल भरे टैंकर ने एक बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में प्रिंस (18) और उनके भांजे आर्यन (1) की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक सैंया ने बताया कि टैंकर चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed