फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of two brothers in three years agra fatehabad road bike accident teenager death

UP: तीन साल में दो भाइयों की मौत, इस परिवार पर टूटा कहर, ऐसा हादसा...जिसमें घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया

Thu, 28 Aug 2025 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 PM IST
सार

आगरा में तेज रफ्तार बाइक ने घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। चाचा को बाइक से लेने जा रही किशोर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Death of two brothers in three years agra fatehabad road bike accident teenager death
मृतक का फाइल फोटो और कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर पीपल चौकी के पास बाइक से चाचा को लेने गए किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। परिवार का वह अकेला बारिश था। मृतक के भाई की माैत तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन


 

थाना फतेहाबाद के गांव नगला गडरिया निवासी गौरव (15) पुत्र रामजीत उम्र बुधवार की रात 9:30 के करीब गांव से आगरा फतेहाबाद मार्ग पीपल चौकी पर अपने चाचा विजय पुत्र हुब्बलाल को लेने के लिए बाइक से गया था। विजय की पीपल चौकी पर परचून की दुकान है, जिसे बढ़ाकर वह गौरव के साथ जाने के लिए तैयार थे। तभी गौरव सड़क किनारे बाइक से खड़ा था। तभी फतेहाबाद से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े गौरव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोलो को तोड़ती हुए दुकान से टकराकर पलट गई। जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: बुखार की दहशत...एक सप्ताह में दूसरी मौत, इसलिए बढ़ रहा संक्रमण का खतरा; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि मृतक गौरव का एक छोटा भाई था, जिसकी 3 साल पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी। गौरव घर का अकेला चिराग था। वहीं, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
 
विज्ञापन

होशियार और स्वभाव से मिलनसार था गाैरव
गौरव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता ने पहले ही एक बेटे को खोने का दर्द सहा था, अब इकलौते बेटे गौरव के चले जाने से घर का भविष्य अंधकार में डूब गया है। गांव वालों ने बताया कि गौरव 12वीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होशियार और स्वभाव से मिलनसार था। पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर ने उन्हें तोड़ दिया। रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में हर आंख नम है। 

ये भी पढ़ें -   UP: जिलाधिकारी आवास के सामने मौत...मिनी ट्रक ने रौंद दिए दंपती, पत्नी की चली गई जान; पति की हालत गंभीर
 

होनहार था गाैरव, अब छाया सन्नाटा
गांव के लोगों का कहना है कि गौरव बहुत होनहार था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। अब उसके न रहने से घर में सन्नाटा छा गया है। परिजन बार-बार यही कह रहे हैं कि हमारा घर का चिराग बुझ गया। 

ये भी पढ़ें -   UP Flood: खेत, रास्ते और मंदिर तक पानी ही पानी...उटंगन में उफान से दहशत, चार गांव का टूटा संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed