{"_id":"5cb20196bdec22141f00fb91","slug":"death-of-the-groom-s-brother-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दूल्हे की भाई की मौत, रातभर खोजबीन करते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दूल्हे की भाई की मौत, रातभर खोजबीन करते रहे परिजन
Sat, 13 Apr 2019 09:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में इटावा रोड पर वाहन की चपेट में आकर फर्रुखाबाद निवासी एक किशोर की मौत हो गई। मृतक भाई की बरात में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव महोई निवासी ब्रजेश शाक्य के पुत्र विशाल की शादी थाना क्षेत्र के गांव जनौरा निवासी मिट्ठूलाल की पुत्री के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात गांव आई थी। बरात में दूल्हे का 17 वर्षीय भाई मयंक भी था।
जब रस्में शुरू हुईं तो पता चला कि जेवर और चुन्नी घर पर ही छूट गए हैं। मयंक बाइक से सामान लेने वापस गांव जा रहा था, तभी इटावा रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

मयंक जेवर और चुन्नी लाने के लिए निकला था। जब वो काफी देर तक वापस नहीं आया तो बरात में शामिल परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर और दोस्तों को फोन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
इधर, शादी की रस्में पूरी होती गईं। शनिवार की सुबह थाना पुलिस से परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
इधर, शादी की रस्में पूरी होती गईं। शनिवार की सुबह थाना पुलिस से परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।