{"_id":"672e4d4d1c92cf72cc062aae","slug":"death-of-person-injured-in-accident-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123456-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना पटियाली क्षेत्र में 31 अक्तूबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज निवासी अनुज ने रिपोर्ट दर्ज कराई, इसमें उसके बताया कि उसके पिता सुरेंद्र 31 अक्तूबर की शाम को बाइक से दरियावगंज स्टेशन गए थे। इसी दौरान पटियाली-अलीगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बरेली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अनुज का कहना है कि पिता के अंतिम संस्कार आदि से निपटने के बाद उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।