{"_id":"6635b83a52cceaa6800d8888","slug":"death-of-mother-and-child-doctor-accused-of-negligence-family-members-created-ruckus-in-front-of-hospital-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, घरवालों ने अस्पताल के सामने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, घरवालों ने अस्पताल के सामने किया हंगामा
Sat, 04 May 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 09:53 AM IST
सार
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के ताज हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक साथ जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है।
परिवार के लोगों ने दोनों के शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों के उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।