फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of mother and child after delivery, uproar

Agra News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child after delivery, uproar
कासगंज। शहर के एक निजी क्लीनिक पर बुधवार को प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने क्लीनिक पर हंगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को ले गए। सहावर गेट रानी अवंतीबाई द्वार निवासी राधा पत्नी विजय को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मिशन चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए। क्लीनिक पर महिला को सुबह 9:30 बजे भर्ती कर लिया गया। महिला ने दोपहर लगभग 12:30 बजे प्रसव के बाद एक बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। प्रसव के बाद महिला का रक्त स्राव बंद नहीं हुआ। इससे प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। बेटी की मौत के सदमे से परिजन अभी उबर भी नहीं पाए थे कि प्रसूता की भी मौत हो गई। बच्ची के बाद महिला की भी मौत हो जाने से परिजन आक्रोशित होने लगे। परिजन ने क्लीनिक पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों शव ले गए। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed