फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of married woman In-laws ran away leaving the dead body lying on the bed

विवाहिता की मौत: लाश को तख्त पर पड़ा छोड़कर भाग निकले ससुराल वाले, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 May 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 12:02 AM IST
सार

शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव तख्त पर पड़ा मिला। ससुराल वाले मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Death of married woman In-laws ran away leaving the dead body lying on the bed
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खबर मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग पीरपुर पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव तखत पर पड़ा मिला। सभी ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सुमित ने बिछवां पुलिस को सूचना दी। बताया कि बहन प्रिया की शादी 29 मई 2023 को चंदन निवासी गांव पीरपुर के साथ की थी। चार दिन पहले बहन की पति ने पिटाई की थी। बहन ने उसे पिटाई के फोटो भी भेजे थे। सुबह उसे बहन की मौत की सूचना मिली तो वह उसकी ससुराल पीरपुर पहुंचा। वहां देखा कि प्रिया का शव बरामदे में पडे़ तखत पर पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


मौके पर कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था। पंखे में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रिया अक्सर छिपकर मायके फोन करती थी। ससुरालीजन उसे घर पर फोन नहीं करने देते थे। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed