फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of electrical contract worker in road accident

Agra News: सड़क हादसे में विद्युत संविदा कर्मी की मौत

Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death of electrical contract worker in road accident
कासगंज। अतरौली मार्ग पर ढोलना पैठ के निकट मंगलवार की देर रात संविदा विद्युत कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी देवेंद्र (33) नमैनी विद्युत सब स्टेशन पर संविदा पर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। देर रात वह ड्यूटी कर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी ढोलना पैठ के समीप पहुंचने पर अतरौली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल संविदा कर्मी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी परिजन को दी गई। परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया गया कि घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक संविदा विद्युत कर्मी देवेंद्र के दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रतीक 11 एवं बेटी गुंजन 7 है। मां रेखा का साया तो 5 वर्ष पूर्व ही दोनों बच्चों के सिर से उठ गया था, लेकिन विद्युत कर्मी की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed