{"_id":"66c41e7d4cc63e3dc7049598","slug":"death-of-daughter-and-husband-on-rakshabandhan-woman-was-going-to-tie-rakhi-to-her-brother-accident-in-etah-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बेटी और पति की मौत: भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला...एक हादसे ने उजाड़ा सुहाग, सूनी कर दी गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बेटी और पति की मौत: भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला...एक हादसे ने उजाड़ा सुहाग, सूनी कर दी गोद
Tue, 20 Aug 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:11 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर महिला पति और बच्ची के साथ मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में दर्दनाक हादसे में पति और बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक युवक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई।
थाना ढोलना अंतर्गत गांव मुबारिकपुर माफी निवासी अखिलेश (30) पुत्र राम खिलाड़ी पेशे से किसान था। वह रक्षाबंधन पर सोमवार को अपनी पत्नी विमलेश (28) व पुत्री शशि (06) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गंजडुडवारा जा रहा था। रास्ते में सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट अखिलेश को अचानक नींद की झपकी आ गई और तेज गति से बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
यहां डॉक्टरों ने मासूम शशि को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अखिलेश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां अखिलेश की मौत हो गई। विमलेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शशि व अखिलेश के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार पर पिता-पुत्री की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।