फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of an old man along with a young man in the deadly cold, the deceased youth is the son of a BJP leader

Agra News: जानलेवा ठंड में युवक सहित वृद्ध की मौत, मृतक युवक है भाजपा नेता का पुत्र

Mon, 09 Jan 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Death of an old man along with a young man in the deadly cold, the deceased youth is the son of a BJP leader
कासगंज। कई दिनों से कड़ाके की ठंड का कहर बना हुआ है। यह ठंड जानलेवा बनती जा रही है। भाजपा नेता के युवा पुत्र की ब्रेन स्ट्रोक से सोते समय मौत हो गई। जबकि नगरिया में एक वृद्ध की हृदयाघात से। अब तक हृदयाघात से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह बघेल के पुत्र अभिषेक अपने घर के कमरे में सो रहे थे। पिता ऊपर मंजिल पर सो रहे थे। रात्रि के समय परिवार के कुछ सदस्य देर रात्रि मथुरा से लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पिता महेंद्र बघेल ने नीचे आकर दरवाजा खोला। ठंड में मथुरा से लौटे परिजनों के लिए चाय बनाई गई। तभी बेटे को भी उठाया, लेकिन वह नहीं उठा।
विज्ञापन

बेटे के न उठने पर उसके बिस्तर पर जाकर देखा तो नाक से खून निकल रहा था। यह देखकर परिजन घबरा गए। तुरंत ही चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात के समय नगरिया में प्रेमपाल सिंह सोलंकी (70) पूरी तरह से स्वस्थ थे। रात खाना खाने के बाद टीवी देखा फिर सो गए। रात्रि 12 बजे के करीब उनके सीने में तेज दर्द हुआ तो वे चिल्लाए परिवार के लोग उनके पास पहुंचे। तुरंत ही उन्हें चिकित्सक के ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- ठंड का समय हृदयाघात और ब्रेन स्ट्रोक के लिए संवेदनशील रहता है। रक्तचाप की नियमित जांच करनी चाहिए और ठंड से बचाव करना चाहिए। डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed