फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a young man admitted to drug de-addiction center was due to lung infection

फेफड़ों में संक्रमण से हुई थी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत

Thu, 09 Jun 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man admitted to drug de-addiction center was due to lung infection
फतेहाबाद । डौकी के ग्राम बुढ़ेरा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती जलेसर के संजय प्रताप (30) की छह जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुई बताई गई है। परिजनों ने देर रात उसका पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संजय प्रताप निवासी जलेसर, एटा शराब पीने का आदी था। परिजनों उसका नशा छुड़वाने के लिए तीन जून को डौकी क्षेत्र के बुढे़रा में स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती कराया था। छह जून की शाम नशा मुक्ति केंद्र के एक कर्मचारी ने परिजनों को फोन कर संजय की मौत की जानकारी दी थी। सूचना पर मृतक के भाई अभय कुमार व परिवार के अन्य लोग केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों पर पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय की मौत फेफड़ों में संक्रमण से होना आया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि केंद्र के कुछ कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि तीन जून को जब युवक को भर्ती कराने लगाया गया था, तभी वह घायल था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि केंद्र के संबंध में जांच स्वास्थ्य विभाग से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed