{"_id":"5f52784c8ebc3e546b569277","slug":"death-mainpuri-news-agr457720662","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने गए 12 वर्षीय बालक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने गए 12 वर्षीय बालक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
विक्रांत का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी 12 वर्षीय बालक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बच्चे का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। बालक ने खुदकुशी की या उसके साथ कुछ और हुआ, इसको लेकर परिजन कुछ भी नहीं बता सके।
मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी जगदीश सिंह का 12 वर्षीय पुत्र विक्रांत शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे घास लेने के लिए जंगल की ओर गया था। करीब 12 बजे ग्रामीणों ने विक्रांत का शव गांव से करीब सौ मीटर की दूर पेड़ पर लटका देखा। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना पर सीओ अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षण पहुप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। सीओ ने मृतक के पिता से जानकारी ली। जगदीश ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी, जिस वजह से बच्चा खुदकुशी कर ले। वहीं उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन
डांट के बाद घास लेने गया था विक्रांत
घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विक्रांत घास लेने के लिए नहीं जाना चाहता था लेकिन परिजनों ने उसे डांटकर घास लाने के लिए भेजा। हो सकता है कि इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी की हो।
बालक ने खुदकुशी की है या कुछ और हुआ है, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद पता चल सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव