टहनी से टकराकर युवक ट्रॉली से गिरा, मौत
सार
सुन्नगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नगला रते में ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठा एक युवक पेड़ की टहनी से टकराकर गिर गया।मंडी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अभी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची तभी युवक का सिर एक पेड़ की टहनी से टकरा गया।इससे वह ट्रॉली से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन