फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death in toilet Came to hospital to meet relative sick daughter lost his own life

शौचालय में मौत: अस्पताल में आया था रिश्तेदार की बीमार पुत्री से मिलने, खुद की चली गई जान

Sun, 09 Jul 2023 07:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 07:10 AM IST
सार

युवक का शव शौचालय में मिलने से अस्पताल में भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही वे शव को अपने घर ले गए। 
 

विज्ञापन
Death in toilet Came to hospital to meet relative sick daughter lost his own life
शौचालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय के शौचालय में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने युवक को शौचालय से निकाल कर पलंग पर लिटाया। डॉक्टन ने  जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक का ऐसी हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी यादवेंद्र की पत्नी कुछ समय पूर्व अपने मायके चली गई है, जिससे वह आए दिन परेशान रहता था। अस्पताल में उसकी शादी में बिचौलिया रहे व्यक्ति की पुत्री भर्ती है। जिसे देखने वह अस्पताल में आया था। बताया जाता है कि वह अपने रिश्तेदार को देखने के बाद शौचालय में गया था। इसके बाद वहीं पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में युवक को पड़ा देख अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे पलंग पर लिटाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की अस्पताल के शौचालय में मौत की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होते ही युवक के परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंच गए। परिजन युवक के शव को लेकर घर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि युवक की मौत की जानकारी हुई है। लेकिन थाने में कोई सूचना नहीं है। अगर पोस्टमार्टम के लिए परिजन प्रार्थना पत्र देंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed