फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death in pond at mainpuri

भैंस निकालने तालाब में घुसा किशोर डूबा, मौत

Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
death in pond at mainpuri
भोगांव के गांव नगला कमल में तालाब में युवक के डूबने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : MAINPURI
भोगांव। नगला कमल सिनौरा गांव में सोमवार को तालाब (पोखरा) से भैंस निकालने के दौरान एक किशोर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक पानी में तलाश के बाद शव मिल सका।सूचना पर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला कमल सिनौरा निवासी महेंद्र पाल वाल्मीकि का 16 वर्षीय पुत्र आकाश वाल्मीकि सोमवार की सुबह भैंस चराने के लिए तालाब किनारे गया था। करीब दोपहर 12 बजे भैंस तालाब में घुस गई। उसे बाहर निकालने के लिए वह पानी के अंदर घुस गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

जब काफी देर तक किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से जानकारी ली, इस बीच तालाब के पास शर्ट व तौलिया मिलने के बाद परिजनों को तालाब में डूबने का शक हुआ। इस दौरान दस तैराक युवकों को तालाब में उतारा गया, लेकिन काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुप सिंह भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। फिर कई घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद चार बजे आकाश का शव मिल गया। क्षेत्रीय लेखपाल सुमित कुमार ने परिवार की आर्थिक दशा के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेजी है।

तालाब में डूबने से पहले भी हुईं हैं मौत
जिस तालाब में डूबने से आकाश की मौत हुई है, उसमें पहले भी कई लोग डूब चुके हैं। इसकी वजह तालाब का गहरा होना भी है। वहीं सीढ़ियों से उतरने के बाद तालाब के किनारे कि मिट्टी बेहद चिकनी है। शायद आकाश भी पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed